Monday, May 25, 2026
spot_img

National

आरआरबी जेई रिजल्ट जारी: अब ऐसे देखें स्कोरकार्ड, जानें सीबीटी-2 की पूरी डिटेल

Railway Recruitment Board ने सीईएन 05/2025 के तहत आयोजित जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के सीबीटी-1 चरण का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 19, 20 और 25 फरवरी 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।

बोर्ड की ओर से जारी सूचना के मुताबिक अभ्यर्थी 13 मई 2026 शाम 5 बजे से अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड और क्वालिफिकेशन स्टेटस भी देख सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करना होगा।

प्रश्नपत्र और सही उत्तर भी देख सकेंगे अभ्यर्थी
लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार अपने प्राप्त अंक, परीक्षा में सफलता की स्थिति और प्रश्नपत्र की कॉपी भी देख पाएंगे। इसके साथ ही सही उत्तरों की जानकारी भी पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे अभ्यर्थी अपने प्रदर्शन का आसानी से मूल्यांकन कर सकेंगे।

ऐसे डाउनलोड करें आरआरबी जेई रिजल्ट
सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर दिखाई दे रहे ‘आरआरबी जेई सीईएन 05/2025 रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
अब नया पेज खुलेगा जहां रोल नंबर या लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी।
जानकारी सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

सफल उम्मीदवार अब देंगे सीबीटी-2 परीक्षा
सीबीटी-1 परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी सीबीटी-2 परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड जल्द ही दूसरे चरण की परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी और परीक्षा तिथि जारी कर सकता है।

International

RELATED ARTICLES