Monday, May 25, 2026
spot_img

National

10वीं, आईटीआई और इंजीनियरिंग पास के लिए रेलवे में निकली शानदार नौकरी, 11 हजार से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी

देशभर के युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी पाने का बड़ा मौका आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 के लिए नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न रेलवे जोन में कुल 11,127 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

रेलवे भर्ती का इंतजार कर रहे आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग पास उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती बेहद खास मानी जा रही है। फिलहाल भर्ती का संक्षिप्त नोटिस जारी किया गया है, जबकि विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी होगी।

जल्द जारी होगा विस्तृत नोटिफिकेशन
विस्तृत नोटिफिकेशन में जोनवार रिक्तियां, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, आवेदन शुल्क, आरक्षण नियम और मेडिकल मानकों जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें।

15 मई से शुरू होंगे आवेदन
आरआरबी एएलपी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 14 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

ऑनलाइन करना होगा पंजीकरण
उम्मीदवारों को केंद्रीकृत पोर्टल पर पंजीकरण करके आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी पसंद का रेलवे भर्ती बोर्ड भी चुनना होगा।

कितनी मिलेगी सैलरी
असिस्टेंट लोको पायलट का पद सातवें वेतन आयोग के लेवल-2 पे स्केल के अंतर्गत आता है। चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती वेतन 19,900 रुपए प्रतिमाह मिलेगा। इसके अलावा रेलवे की ओर से कई तरह के भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।

कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) प्रमाणपत्र होना चाहिए। संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा या बीई/बीटेक करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगे।

इन ट्रेड के उम्मीदवार होंगे पात्र
आईटीआई करने वाले उम्मीदवारों के लिए फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, डीजल मैकेनिक, मशीनिस्ट, टर्नर, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक समेत कई ट्रेड मान्य किए गए हैं।

International

RELATED ARTICLES