Monday, May 25, 2026
spot_img

National

फोन में दिखने वाली White Dot का क्या है मतलब? जानिए क्यों अचानक स्क्रीन पर नजर आता है ये संकेत

अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो आपने कई बार स्टेटस बार में छोटी सी White Dot जरूर देखी होगी। अधिकतर लोग इसे फोन की खराबी या किसी तकनीकी समस्या का संकेत समझ लेते हैं, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। यह एक सामान्य फीचर है, जो फोन में मौजूद ज्यादा नोटिफिकेशन की जानकारी देता है।

फोन के स्टेटस बार में बैटरी, नेटवर्क, समय और अलग-अलग ऐप के नोटिफिकेशन आइकन दिखाई देते हैं। लेकिन जब नोटिफिकेशन बहुत ज्यादा हो जाते हैं और सभी आइकन दिखाने के लिए जगह नहीं बचती, तब White Dot दिखाई देने लगती है। इसका मतलब होता है कि स्क्रीन पर दिख रहे आइकन से कहीं ज्यादा नोटिफिकेशन फोन में मौजूद हैं।

कम नोटिफिकेशन होने पर नहीं दिखती यह डॉट
अगर आपके फोन में केवल एक या दो ऐप के नोटिफिकेशन आते हैं तो उनके आइकन सीधे स्टेटस बार में दिखाई देते हैं। ऐसी स्थिति में White Dot नजर नहीं आती। यह केवल तब दिखाई देती है जब नोटिफिकेशन की संख्या ज्यादा हो जाती है।

ऐसे हटाएं White Dot
अगर आप White Dot हटाना चाहते हैं तो सबसे आसान तरीका है नोटिफिकेशन साफ करना। इसके लिए स्क्रीन को ऊपर से नीचे की तरफ स्वाइप करें और फिर ‘Clear All’ विकल्प पर टैप करें। इससे सभी नोटिफिकेशन हट जाएंगे और White Dot भी गायब हो जाएगी। चाहें तो आप एक-एक नोटिफिकेशन को अलग से भी क्लियर कर सकते हैं।

परमानेंट तरीके से भी बंद कर सकते हैं यह फीचर
अगर आप नहीं चाहते कि स्टेटस बार में नोटिफिकेशन आइकन दिखाई दें, तो फोन की सेटिंग में जाकर इसे बंद किया जा सकता है। अलग-अलग कंपनियों के स्मार्टफोन में यह विकल्प अलग नाम से मौजूद हो सकता है।

Green Dot का मतलब भी जान लीजिए
White Dot की तरह कई बार फोन की स्क्रीन पर Green Dot भी दिखाई देती है। यह संकेत देता है कि फोन का कैमरा या माइक्रोफोन इस्तेमाल हो रहा है। एंड्रॉयड 12 और उसके बाद वाले संस्करण में यह फीचर दिया गया है। जब कोई ऐप कैमरा या माइक्रोफोन एक्सेस करता है, तब Green Dot नजर आती है।

प्राइवेसी और सुरक्षा से जुड़ा है यह फीचर
Green Dot यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखकर बनाया गया फीचर है। इससे तुरंत पता चल जाता है कि कोई ऐप कैमरा या माइक्रोफोन इस्तेमाल कर रहा है या नहीं। इससे यूजर्स अपने फोन की सुरक्षा पर बेहतर नजर रख सकते हैं।

International

RELATED ARTICLES