Monday, November 23, 2026
spot_img

National

दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2027-28: 1 दिसंबर से आवेदन शुरू, जानें कब आएगी पहली लिस्ट और कौन से दस्तावेज होंगे जरूरी

By Malay Ojha | Published: 23 November 2026 | 03:45 PM

दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी एडमिशन 2027-28 की तैयारी कर रहे अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है। शिक्षा निदेशालय ने एंट्री लेवल की कक्षाओं में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। अभिभावक 28 दिसंबर 2026 तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकेंगे। ऐसे में बच्चों के दाखिले की तैयारी कर रहे माता-पिता को आवेदन की तारीखों के साथ जरूरी दस्तावेज भी पहले से तैयार रखने होंगे।

20 जनवरी को आएगी पहली चयन सूची
शिक्षा निदेशालय के शेड्यूल के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्कूल 4 जनवरी 2027 को आवेदकों की सूची और उन्हें दिए गए अंकों का विवरण अपलोड करेंगे। अभिभावकों को अंकों से जुड़ी किसी भी गड़बड़ी पर 5 से 11 जनवरी तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा। इन आपत्तियों के निस्तारण के बाद 12 जनवरी को अंतिम अंक सूची जारी की जाएगी।

नर्सरी एडमिशन की पहली चयन सूची 20 जनवरी 2027 को जारी होगी। इस सूची को लेकर अभिभावक 21 से 28 जनवरी तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद दूसरी चयन सूची 5 फरवरी को जारी की जाएगी। दूसरी सूची से संबंधित आपत्तियों के लिए 6 से 12 फरवरी तक का समय निर्धारित किया गया है। जरूरत पड़ने पर स्कूल 22 फरवरी को तीसरी चयन सूची भी जारी करेंगे। पूरी एडमिशन प्रक्रिया 12 मार्च 2027 तक समाप्त हो जाएगी।

एडमिशन के लिए ये दस्तावेज रखने होंगे तैयार
नर्सरी और दूसरी एंट्री लेवल की कक्षाओं में दाखिले के दौरान दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने अभिभावकों को बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र और निवास व पहचान से जुड़े दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी है।

इनमें बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का पहचान पत्र, राशन कार्ड या स्मार्ट कार्ड (जिसमें बच्चे का नाम दर्ज हो), मूल निवास प्रमाण पत्र और माता या पिता में से किसी एक का वोटर आईडी कार्ड शामिल है। इसके अलावा बिजली-पानी का बिल, एमटीएनएल टेलीफोन बिल, पासपोर्ट और आधार कार्ड जैसे दस्तावेज भी एडमिशन के दौरान काम आ सकते हैं।

किन स्कूलों पर लागू होगा एडमिशन शेड्यूल?
शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी यह शेड्यूल दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में उपलब्ध ओपन सीटों पर दाखिले के लिए है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), वंचित समूह (DG) और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) के लिए एडमिशन की प्रक्रिया अलग से आयोजित की जाएगी। इन श्रेणियों के दाखिले के लिए अलग दिशा-निर्देश और शेड्यूल जारी किया जाएगा।

उम्र के नियम में भी हुआ बदलाव
दिल्ली में नर्सरी एडमिशन 2027-28 के दौरान बच्चों की उम्र की गणना 31 मार्च 2027 के आधार पर की जाएगी। नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत कक्षा 1 में दाखिले की न्यूनतम उम्र 6 साल निर्धारित करने की व्यवस्था के अनुरूप प्री-प्राइमरी शिक्षा के ढांचे में भी बदलाव किया जा रहा है।

इसके तहत पहले से चल रही नर्सरी और केजी व्यवस्था की जगह तीन साल की प्री-प्राइमरी प्रणाली लागू की जा रही है। सत्र 2026-27 में नर्सरी में पढ़ने वाले बच्चे अगले सत्र में लोअर केजी में जाएंगे। वहीं, मौजूदा केजी के बच्चों को पुरानी व्यवस्था के तहत कक्षा 1 में प्रमोट किया जाएगा। नई व्यवस्था में तीनों स्तरों पर नए दाखिले का विकल्प भी रहेगा।

इस बदलाव के चलते अभिभावकों के लिए जरूरी है कि वे आवेदन करने से पहले बच्चे की उम्र, संबंधित कक्षा और स्कूल की एडमिशन गाइडलाइन को अच्छी तरह समझ लें।

International

RELATED ARTICLES