Friday, June 26, 2026
spot_img

National

Indian Navy SSC Recruitment 2026: 275 ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, बिना परीक्षा बन सकते हैं नौसेना अधिकारी, जानें पूरी प्रक्रिया

By Malay Ojha | Published: 26 June 2026 | 11:32 AM

Indian Navy SSC Recruitment 2026: देश की सेवा करने और भारतीय नौसेना में अधिकारी बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 275 पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। खास बात यह है कि चयन लिखित परीक्षा के बजाय शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार 27 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में अविवाहित पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को भारतीय नागरिक होना जरूरी है और संबंधित शाखा के लिए तय शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा को पूरा करना होगा।

शैक्षणिक योग्यता क्या है
अधिकांश पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास इंजीनियरिंग की डिग्री होना जरूरी है। कई शाखाओं में स्नातकोत्तर डिग्री भी मांगी गई है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें प्रशिक्षण शुरू होने से पहले अपनी डिग्री पूरी होने का प्रमाण देना होगा।

कितने अंक होना जरूरी
ज्यादातर पदों के लिए इंजीनियरिंग में कम से कम 60 फीसदी अंक मांगे गए हैं। अलग-अलग शाखाओं के लिए योग्यता की शर्तें अलग हैं, इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ना चाहिए।

कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले शैक्षणिक रिकॉर्ड के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग होगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

मेडिकल जांच भी होगी जरूरी
एसएसबी इंटरव्यू में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा। मेडिकल में फिट पाए गए अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।

ट्रेनिंग कहां मिलेगी
अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को केरल स्थित भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में प्रशिक्षण दिया जाएगा। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उन्हें भारतीय नौसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशंड ऑफिसर के रूप में नियुक्ति दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर एसएससी ऑफिसर भर्ती 2026 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
नया पंजीकरण करें और अपना ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानी से भरें।
पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट निकाल लें या पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

युवाओं के लिए बड़ा मौका
भारतीय नौसेना की यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर मानी जा रही है जो देश की रक्षा के साथ एक सम्मानजनक करियर बनाना चाहते हैं। बिना किसी लिखित परीक्षा के अधिकारी बनने का मौका कम ही देखने को मिलता है। ऐसे में योग्य अभ्यर्थियों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन कर देना चाहिए।

International

RELATED ARTICLES