Sunday, May 24, 2026
spot_img

National

RPSC में निकली प्रथम श्रेणी विशेष शिक्षक भर्ती, 121 पदों पर आवेदन शुरू जल्द

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रथम श्रेणी विशेष शिक्षक भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 121 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी 1 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून 2026 तय की गई है।

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार भर्ती में सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अन्य आरक्षित श्रेणियों के लिए अलग-अलग पद तय किए गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 के तहत सैलरी मिलेगी।

आवेदन की तारीखें
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 30 जून 2026 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई
भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र या संगीत विषय में स्नातकोत्तर डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ विशेष शिक्षा में बीएड या भारतीय पुनर्वास परिषद से मान्यता प्राप्त दो वर्षीय डिप्लोमा अनिवार्य रखा गया है।

आरसीआई रजिस्ट्रेशन जरूरी
उम्मीदवारों के लिए भारतीय पुनर्वास परिषद में पंजीकरण अनिवार्य होगा। नियुक्ति के समय स्थायी पंजीकरण संख्या प्रस्तुत करनी होगी। इसके अलावा देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति की समझ भी जरूरी शर्तों में शामिल है।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा
सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग क्रीमी लेयर उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा गया है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग नॉन क्रीमी लेयर, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 400 रुपये शुल्क देना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

ऐसे भर सकेंगे आवेदन फॉर्म
उम्मीदवारों को सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एसएसओ पोर्टल में लॉग इन करना होगा। इसके बाद वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरने के बाद फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। आखिर में शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा। भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट अपने पास सुरक्षित रखना बेहतर रहेगा।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी
भर्ती प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार पर पूरी की जाएगी। परीक्षा दो पेपर में आयोजित होगी। पहले पेपर में सामान्य अध्ययन से 150 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। दूसरे पेपर में विषय और विशेष शिक्षा से जुड़े 300 अंक के प्रश्न होंगे। दोनों पेपरों में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद दस्तावेज जांच और अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी होगी।

International

RELATED ARTICLES