Sunday, May 24, 2026
spot_img

National

सीबीएसई 12वीं स्कैन कॉपी पोर्टल फिर बिगड़ा! 100 की जगह 8000 रुपये मांगने का आरोप, छात्र परेशान

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी Central Board of Secondary Education की 12वीं स्कैन कॉपी सेवा लगातार चौथे दिन भी छात्रों और अभिभावकों के लिए परेशानी का कारण बनी रही। तकनीकी गड़बड़ियों से जूझ रहे पोर्टल को लेकर सोशल मीडिया पर छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है।

कई छात्रों ने दावा किया है कि स्कैन कॉपी के लिए आवेदन करते समय पोर्टल 100 रुपये की तय फीस की जगह 8000 रुपये तक की राशि दिखा रहा है। छात्रों का आरोप है कि पेमेंट पेज पर अचानक अतिरिक्त शुल्क दिखाई देने लगा, जिससे वे परेशान हो गए।

आवेदन के बाद भी नहीं मिली स्कैन कॉपी
तकनीकी दिक्कत केवल भुगतान तक सीमित नहीं रही। कई छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि उनका आवेदन सफलतापूर्वक स्वीकार हो गया, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी उन्हें उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी उपलब्ध नहीं कराई गई।

सोशल मीडिया पर छात्रों ने उठाई आवाज
छात्रों और अभिभावकों ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए बोर्ड को टैग किया और पोर्टल की समस्याएं जल्द दूर करने की मांग की। इसके साथ ही छात्रों ने आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ाने की भी अपील की है ताकि तकनीकी दिक्कतों के कारण कोई छात्र अवसर से वंचित न रह जाए।

19 मई से शुरू हुई थी स्कैन कॉपी सेवा
बोर्ड ने 19 मई से 12वीं के छात्रों के लिए स्कैन कॉपी प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके तहत छात्रों को प्रति विषय 100 रुपये शुल्क देकर आवेदन करना था। हालांकि पहले ही दिन पोर्टल पूरे दिन बंद रहा, जिससे हजारों छात्र आवेदन नहीं कर सके।

दूसरे और तीसरे दिन भी बनी रही परेशानी
पोर्टल दूसरे दिन दोपहर बाद शुरू तो हुआ, लेकिन भुगतान प्रक्रिया में लगातार दिक्कतें आती रहीं। कई छात्रों ने पेमेंट फेल होने और आवेदन अधूरा रहने की शिकायत की। वहीं तीसरे दिन शाम के समय पोर्टल एक बार फिर ठप हो गया।

चौथे दिन फिर सामने आई नई समस्या
अब चौथे दिन अतिरिक्त शुल्क दिखने की शिकायतों ने छात्रों की चिंता और बढ़ा दी है। छात्रों का कहना है कि बोर्ड को जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए, ताकि स्कैन कॉपी प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु तरीके से पूरी हो सके।

International

RELATED ARTICLES