Monday, May 25, 2026
spot_img

National

‘NEET पेपर लीक नहीं हुआ’, सीबीआई की पुष्टि के बाद ही मानेंगे; एनटीए का बड़ा बयान

नीट परीक्षा विवाद को लेकर गुरुवार को शिक्षा मंत्रालय से जुड़े मामलों पर गठित संसद की संयुक्त समिति की अहम बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के प्रमुख अधिकारियों से पेपर लीक, जांच और दोबारा परीक्षा कराने को लेकर कई सवाल पूछे गए।

सूत्रों के मुताबिक समिति के सामने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अधिकारियों ने साफ कहा कि वे अभी नीट परीक्षा को पेपर लीक का मामला नहीं मानते हैं। उनका कहना था कि इस मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा।

विपक्ष ने री-एग्जाम पर घेरा
बैठक के दौरान विपक्षी सांसदों ने लगातार सवाल उठाए। सबसे बड़ा सवाल यह पूछा गया कि अगर पेपर लीक नहीं हुआ तो फिर दोबारा परीक्षा कराने की जरूरत क्यों पड़ी। इस पर अधिकारियों की ओर से जवाब दिया गया कि कुछ गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आई थीं और छात्रों का भरोसा बनाए रखने के लिए री-एग्जाम का फैसला लिया गया।

समिति अध्यक्ष ने भी पूछे सवाल
सूत्रों के अनुसार समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने भी परीक्षा प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल किए। विपक्षी सांसदों ने जांच रिपोर्ट समिति के सामने रखने की मांग भी उठाई।

सत्ता पक्ष और विपक्ष में बहस
बैठक के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। जहां विपक्ष जांच रिपोर्ट साझा करने की मांग कर रहा था, वहीं सत्ता पक्ष के कुछ सांसदों ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी एक स्वतंत्र संस्था है और उसे अपना काम पूरा करने देना चाहिए।

कई घंटे चली अहम बैठक
बताया जा रहा है कि संसदीय समिति की बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई और शाम 4 बजे तक चली। इसमें शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहे। जांच से जुड़े सवालों पर अधिकारियों ने ज्यादा जानकारी साझा करने से इनकार किया।

परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था पर नया प्लान
सूत्रों के मुताबिक एजेंसी ने समिति को भरोसा दिलाया कि भविष्य में किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए नई व्यवस्था तैयार की जा रही है। पेपर तैयार करने और वितरण प्रणाली में ज्यादा भरोसेमंद लोगों को शामिल करने पर भी विचार किया जा रहा है।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा पर मंथन
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने यह भी संकेत दिए कि भविष्य में नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं को कंप्यूटर आधारित माध्यम से आयोजित किया जा सकता है। एजेंसी के अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा प्रणाली पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है ताकि परीक्षा प्रक्रिया को ज्यादा सुरक्षित बनाया जा सके।

International

RELATED ARTICLES