Monday, August 31, 2026
spot_img

National

BHU UG Admission 2026: कृषि संकाय में दाखिले के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

By Malay Ojha | Published: 29 August 2026 | 08:03 PM

वाराणसी: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में स्नातक दाखिले के लिए चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन 3 सितंबर से शुरू होगा। विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, UG Admission 2026-27 के तहत नियमित सीट आवंटन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। यह प्रक्रिया 3 सितंबर से 5 सितंबर 2026 तक चलेगी।

कृषि संकाय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग और दस्तावेज सत्यापन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। सत्यापन का स्थान शताब्दी कृषि प्रेक्षागृह, इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज निर्धारित किया गया है।

अलग-अलग राउंड के अभ्यर्थी होंगे शामिल
नोटिस में मुख्य परिसर और राजीव गांधी साउथ कैंपस से जुड़े दाखिलों के लिए भी जानकारी दी गई है। दस्तावेजों की जांच के दौरान प्रवेश समिति के सदस्य अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज देखेंगे और उनकी स्वप्रमाणित फोटो कॉपी का एक सेट रिकॉर्ड के लिए रखेंगे।

इन दस्तावेजों को साथ लाना होगा
अभ्यर्थियों को प्रोविजनल एडमिशन लेटर, BHU UG रजिस्ट्रेशन फॉर्म, CUET-NTA आवेदन फॉर्म, एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड लेकर पहुंचना होगा। इसके अलावा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंकतालिका व प्रमाणपत्र तथा लागू होने पर श्रेणी प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करना होगा।

श्रेणी प्रमाणपत्र को लेकर खास निर्देश
SC, ST, OBC-NCL, EWS, PwBD और वार्ड श्रेणी के अभ्यर्थियों को संबंधित प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना जरूरी है। नोटिस के अनुसार OBC-NCL प्रमाणपत्र 1 जनवरी 2026 या उसके बाद जारी हुआ होना चाहिए, जबकि EWS प्रमाणपत्र 1 अप्रैल 2026 या उसके बाद का होना जरूरी है। वैध श्रेणी प्रमाणपत्र नहीं देने पर अभ्यर्थी का दाखिला बिना किसी अन्य सूचना के रद्द किया जा सकता है।

ये प्रमाणपत्र भी जरूरी
अभ्यर्थियों को मूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट (यदि बोर्ड की ओर से जारी किया गया हो) और चरित्र प्रमाणपत्र भी लाना होगा। इसके साथ छात्र और उनके माता-पिता या अभिभावक का एंटी-रैगिंग अंडरटेकिंग जमा करना होगा।

छह पासपोर्ट साइज फोटो लानी होंगी
दस्तावेजों के अलावा अभ्यर्थियों को छह पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लानी होंगी। वहीं, रेजिडेंस/डॉसियर फॉर्म तीन प्रतियों में भरकर जमा करना होगा। विश्वविद्यालय ने संबंधित फॉर्म और एंटी-रैगिंग अंडरटेकिंग को प्रवेश पोर्टल से डाउनलोड करने की जानकारी दी है।

PwBD अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच भी होगी
नोटिस में दिव्यांग यानी PwBD अभ्यर्थियों के लिए भी खास व्यवस्था की गई है। रिपोर्टिंग के दिन इन अभ्यर्थियों की जांच BHU की ओर से गठित मेडिकल बोर्ड करेगा। विश्वविद्यालय के अनुसार मेडिकल बोर्ड का फैसला अंतिम होगा।

अभ्यर्थी समय पर पहुंचें
BHU के कृषि संकाय ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से तय तारीख और समय पर पहुंचकर दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। विश्वविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए सभी संबंधित लोगों से सहयोग की अपील की है। नोटिस 29 अगस्त 2026 को जारी किया गया है।

International

RELATED ARTICLES