Friday, May 29, 2026
spot_img

National

JNU Admission 2026: देश की नंबर-1 यूनिवर्सिटी में शुरू हुए दाखिले, ये तारीख मिस हुई तो खत्म हो जाएगा सपना

टैगोर एजुकेशन टाइम्स टीम | Published: 28 May 2026 | 06:27 PM

देश के लाखों छात्र हर साल ऐसी यूनिवर्सिटी में पढ़ने का सपना देखते हैं जहां बेहतर पढ़ाई के साथ शानदार करियर के अवसर भी मिलें. जब देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी की बात होती है तो जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी यानी जेएनयू का नाम सबसे ऊपर आता है. अब जेएनयू में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है.

जेएनयू प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीजी और एडवांस डिप्लोमा इन प्रोफिशिएंसी कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सीयूईटी पीजी 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन आवेदन पोर्टल एक्टिव कर दिया है. छात्र अब घर बैठे आवेदन कर सकते हैं.

यूनिवर्सिटी की ओर से आवेदन प्रक्रिया 25 मई 2026 से शुरू की गई है. इच्छुक छात्र 15 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे.

कौन कर सकता है आवेदन
जेएनयू में वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा दी हो. बिना सीयूईटी पीजी स्कोर के आवेदन मान्य नहीं होगा. इसके अलावा छात्र उसी विषय से जुड़े कोर्स में आवेदन कर पाएंगे जिसकी परीक्षा उन्होंने सीयूईटी पीजी में दी है.

ऐसे पूरा करना होगा आवेदन
छात्रों को सबसे पहले जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरना होगा. आवेदन के दौरान जरूरी दस्तावेज निर्धारित आकार में अपलोड करने होंगे. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा.

कब जारी होगी मेरिट लिस्ट
मिली जानकारी के मुताबिक पहली मेरिट सूची 23 जून 2026 को जारी की जा सकती है. पहली सूची में चयनित छात्रों को 23 से 25 जून के बीच फीस जमा कर सीट ब्लॉक करनी होगी.

दूसरी सूची और दस्तावेज सत्यापन
दूसरी मेरिट सूची 1 जुलाई 2026 तक जारी होने की संभावना है. दूसरी सूची में चयनित छात्रों को 1 से 3 जुलाई तक फीस भुगतान और सीट कन्फर्म करनी होगी. दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 6 जुलाई से 14 जुलाई के बीच पूरी की जाएगी.

खाली सीटों पर भी मिलेगा मौका
यदि सीटें खाली बचती हैं तो यूनिवर्सिटी 20 से 22 जुलाई 2026 के बीच अंतिम एडमिशन प्रक्रिया चलाएगी. वहीं दाखिले की अंतिम तारीख 7 अगस्त 2026 तय की गई है.

International

RELATED ARTICLES