Sunday, September 20, 2026
spot_img

National

UGC NET दिसंबर 2026 की परीक्षा 14 दिसंबर से, NTA ने जारी किया पूरा शेड्यूल

By tagoreeducationtimes | Published: 17 September 2026 | 11:30 AM

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक होने वाली परीक्षाओं का टेंटेटिव कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार UGC NET दिसंबर 2026 की परीक्षा 14 से 19 दिसंबर के बीच आयोजित करने का प्रस्ताव है। NTA ने 20 और 21 दिसंबर को बफर डेट के तौर पर रखा है।

NTA के कैलेंडर के मुताबिक UGC NET की दिसंबर साइकिल की मुख्य परीक्षा छह दिनों यानी 14, 15, 16, 17, 18 और 19 दिसंबर को प्रस्तावित है। अभ्यर्थियों की परीक्षा किस तारीख और किस शिफ्ट में होगी, इसकी विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी।

20 और 21 दिसंबर बफर डेट
NTA ने 20 और 21 दिसंबर को बफर डेट के रूप में रखा है। यानी जरूरत पड़ने पर इन तारीखों का इस्तेमाल परीक्षा कराने के लिए किया जा सकता है। इसी अवधि में Joint CSIR-UGC NET की परीक्षा भी 20 और 21 दिसंबर को प्रस्तावित है।

तारीखों को अभी अंतिम न मानें
NTA ने यह कैलेंडर टेंटेटिव यानी संभावित कार्यक्रम के रूप में जारी किया है। प्रशासनिक, शैक्षणिक, कानूनी, लॉजिस्टिक या किसी अन्य अप्रत्याशित परिस्थिति के कारण परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया जा सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों को अंतिम शेड्यूल के लिए NTA की आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा।

UGC NET से जुड़ी जरूरी बात
UGC NET के जरिए उम्मीदवारों की जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी में प्रवेश से जुड़ी पात्रता निर्धारित की जाती है। दिसंबर 2026 साइकिल के लिए आवेदन, विषयवार परीक्षा कार्यक्रम, परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड और अन्य जानकारी NTA की ओर से अलग से जारी की जाएगी।

International

RELATED ARTICLES