Friday, November 6, 2026
spot_img

National

CBSE Date Sheet 2027: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी, 16 फरवरी से एग्जाम

By Malay Ojha | Published: 06 November 2026 | 11:25 PM

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने शुक्रवार, 6 नवंबर को दोनों कक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी। इसके मुताबिक, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से आयोजित की जाएंगी।

इस बार CBSE ने परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले ही पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 9 मार्च तक चलेंगी, जबकि 12वीं के छात्रों को 9 अप्रैल तक परीक्षा देनी होगी। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी विषयवार परीक्षा तारीख देख सकते हैं।

46 लाख से ज्यादा छात्र देंगे बोर्ड परीक्षा
CBSE की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस बार कक्षा 10वीं में 83 विषयों और कक्षा 12वीं में 121 विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 10वीं की परीक्षा के लिए 26.5 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 19.8 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। इस तरह दोनों कक्षाओं को मिलाकर 46 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

12वीं की परीक्षा में साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के छात्रों के लिए अहम तारीखें
12वीं की डेटशीट में फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित, अकाउंटेंसी, इकोनॉमिक्स, बायोलॉजी और बिजनेस स्टडीज जैसे प्रमुख विषयों की तारीखें घोषित की गई हैं। परीक्षा की शुरुआत 16 फरवरी को फिजिक्स के पेपर से होगी। इसके बाद अकाउंटेंसी, भूगोल और केमिस्ट्री की परीक्षाएं होंगी। मार्च और अप्रैल में बाकी मुख्य विषयों के पेपर आयोजित किए जाएंगे।

12वीं की प्रमुख परीक्षाओं की तारीखें
12वीं की परीक्षा 16 फरवरी 2027 को फिजिक्स के पेपर से शुरू होगी। इसके बाद 23 फरवरी को अकाउंटेंसी, 25 फरवरी को भूगोल और 27 फरवरी को केमिस्ट्री की परीक्षा होगी। 2 मार्च को साइकोलॉजी, 3 मार्च को पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी, गुजराती, मलयालम, ओड़िया, असमिया और कन्नड़ सहित अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के पेपर होंगे।

इसके बाद 5 मार्च को अंग्रेजी कोर और ऐच्छिक, 9 मार्च को गणित और अनुप्रयुक्त गणित तथा 13 मार्च को हिंदी कोर और ऐच्छिक की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 16 मार्च को इकोनॉमिक्स, 19 मार्च को पॉलिटिकल साइंस, 25 मार्च को बायोलॉजी, 27 मार्च को हिस्ट्री और 30 मार्च को सोशियोलॉजी का पेपर होगा।

वहीं, 31 मार्च को कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस और सूचना प्रौद्योगिकी की परीक्षा होगी। 1 अप्रैल को बिजनेस स्टडीज और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, 6 अप्रैल को संस्कृत कोर और टैक्सेशन, 7 अप्रैल को मल्टीमीडिया, टेक्सटाइल डिजाइन और डेटा साइंस, 8 अप्रैल को लीगल स्टडीज तथा 9 अप्रैल को रिटेल और वेब एप्लीकेशन का पेपर आयोजित किया जाएगा।

10वीं और 12वीं की डेटशीट PDF कैसे डाउनलोड करें?
CBSE ने दोनों कक्षाओं की डेटशीट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है। छात्र नीचे दिए गए तरीके से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले CBSE की वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर Latest Updates या परीक्षा से जुड़े नोटिफिकेशन में जाएं।
  3. Class X और Class XII Board Examination 2027 Date Sheet के लिंक पर क्लिक करें।
  4. डेटशीट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  5. इसे डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें भी जारी
बोर्ड ने लिखित परीक्षा के साथ प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट को लेकर भी कार्यक्रम जारी किया है। नियमित स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं तथा इंटरनल असेसमेंट 1 जनवरी 2027 से शुरू होंगे। वहीं, सर्दियों वाले क्षेत्रों के स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं 9 नवंबर से 19 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।

छात्रों को तैयारी के लिए मिला 101 दिन का समय
CBSE ने परीक्षा से 101 दिन पहले डेटशीट जारी कर दी है। इससे छात्रों को विषयवार तैयारी और रिवीजन की योजना बनाने का पर्याप्त समय मिलेगा। खासकर 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षा की तारीखें जानना जरूरी है, क्योंकि उन्हें बोर्ड के साथ आगे की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी भी करनी होती है।

International

RELATED ARTICLES