Friday, May 8, 2026
spot_img

National

कोल इंडिया में 660 पदों पर निकली शानदार भर्ती! 60 हजार सैलरी के साथ बिना इंटरव्यू मिलेगा मौका

कोल इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 660 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 12 मई 2026 सुबह 10 बजे से शुरू होकर 11 जून 2026 शाम 6 बजे तक चलेगी।

कई विभागों में निकली वैकेंसी
कंपनी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार, भूविज्ञान, औद्योगिक इंजीनियरिंग, राजभाषा हिंदी और कंपनी सचिव समेत कई विभागों में रिक्तियां निकाली गई हैं। इनमें सबसे अधिक 221 पद इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा सिविल इंजीनियरिंग में 178 और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 145 पदों पर भर्ती होगी।

आरक्षित वर्ग को शुल्क में राहत
सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,180 रुपये तय किया गया है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग वर्ग और कोल इंडिया की सहायक कंपनियों के कर्मचारियों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

अंतिम वर्ष के छात्रों को भी मौका
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ पूर्णकालिक डिग्री होना जरूरी है। हालांकि आरक्षित वर्ग और दिव्यांग उम्मीदवारों को अंकों में 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। अंतिम वर्ष के वे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, जिनका परिणाम 31 अगस्त 2026 तक आने की संभावना है।

आयु सीमा को लेकर भी जारी हुआ नियम
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के तहत उम्र सीमा में छूट का लाभ दिया जाएगा।

बिना निगेटिव मार्किंग होगी परीक्षा
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे और दोनों 100-100 अंकों के होंगे। पहले प्रश्नपत्र में सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, गणितीय क्षमता और अंग्रेजी से प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे प्रश्नपत्र में संबंधित विषय से जुड़े तकनीकी सवाल शामिल होंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है।

चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगी शानदार सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान हर महीने 60 हजार रुपये वेतन मिलेगा। यह वेतन ई-1 वेतनमान के तहत दिया जाएगा। एक वर्ष की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को स्थायी अधिकारी के रूप में नियुक्त कर दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले कोल इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद करियर सेक्शन में जाकर मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती लिंक खोलें।
मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के जरिए पंजीकरण करें।
फिर आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें।
फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
इसके बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें।
भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन पत्र की प्रति सुरक्षित रख लें।

International

RELATED ARTICLES