Wednesday, September 16, 2026
spot_img

National

काशी विद्यापीठ में बड़ा अपडेट: सेवा संकल्प से NCC, एडमिशन और खेल तक कई कार्यक्रमों की तारीख तय

By Malay Ojha | Published: 15 September 2026 | 07:19 PM

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण गतिविधियां होने जा रही हैं। विश्वविद्यालय में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प’ अभियान चलेगा। इसी दौरान NCC प्रथम वर्ष के लिए चयन, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की पूल काउंसिलिंग, पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा और विश्वविद्यालय की कबड्डी व क्रॉस कंट्री टीम के चयन की प्रक्रिया भी होगी।

कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय के अनुसार कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के निर्देश पर ‘सेवा संकल्प’ अभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, युवाओं से बुद्धिजीवियों का संवाद और ‘विकसित भारत- विकसित उत्तर प्रदेश’ विषय पर वाद-विवाद जैसी गतिविधियां होंगी।

युवाओं को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ने की तैयारी
अभियान के दौरान ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, ‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘रोचा सेतु अभियान’, ‘सेवा रंग/रंगोली राष्ट्र’ और राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज भी आयोजित होंगे। विश्वविद्यालय का कहना है कि इन कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने के साथ नशे के खिलाफ जागरूकता भी बढ़ाई जाएगी।

17 सितंबर को NCC में चयन
विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के NCC प्रथम वर्ष के लिए चयन प्रक्रिया 17 सितंबर को सुबह 7:20 बजे होगी। चयन 97 बटालियन NCC के ट्रेनिंग एंड कैंप सेंटर, स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल, बानपुरवा, रमना में होगा। इसमें मुख्य परिसर के स्नातक प्रथम वर्ष-प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित संस्थागत छात्र-छात्राएं ही शामिल हो सकेंगे।

दस्तावेज नहीं तो भर्ती में नहीं मिलेगा मौका
आवेदकों को प्रवेश फीस रसीद, आधार कार्ड, इंटरमीडिएट की मार्कशीट और जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी साथ लानी होगी। गायन और वादन में उपलब्धि वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र के आधार पर प्राथमिकता मिल सकती है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेजों या योग्यता में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी मिलने पर अभ्यर्थन रद्द किया जा सकता है।

पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा 29 सितंबर से
काशी विद्यापीठ के विधि विभाग में पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होगी। विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो. रंजन कुमार के अनुसार परीक्षा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।

पूल काउंसिलिंग में 125 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की पूल काउंसिलिंग में मंगलवार को 125 विद्यार्थियों ने काउंसिलिंग कराकर ऑनलाइन फीस जमा की। 16 सितंबर को बीए, बीएफए, बीकॉम की सभी पेड सीट और बीएससी बायो सेल्फ फाइनेंस की काउंसिलिंग होगी। अभ्यर्थियों को गेट पास, मूल प्रमाण पत्रों की एक फोटो कॉपी, चार स्टाम्प साइज फोटो और संबंधित कैटेगरी का अपडेट प्रमाण पत्र लेकर सुबह 10:30 बजे पहुंचना होगा।

कबड्डी और क्रॉस कंट्री टीम का भी चयन
विश्वविद्यालय की कबड्डी महिला और पुरुष टीम का चयन 20 सितंबर को सुबह 11 बजे जिमनेजियम हॉल में होगा। वहीं क्रॉस कंट्री महिला और पुरुष टीम का चयन 25 सितंबर को सुबह 11 बजे क्रीड़ा परिषद में किया जाएगा। इन टीमों के लिए विश्वविद्यालय परिसर के साथ NTPC, गंगापुर और भैरव तालाब परिसर के खिलाड़ी भी चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे। खिलाड़ियों को जरूरी प्रमाण पत्र, फीस रसीद, आधार कार्ड, अपार आईडी और चार पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे।

वेबसाइट पर मिलती रहेगी प्रवेश से जुड़ी जानकारी
विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को प्रवेश और काउंसिलिंग से जुड़ी नई जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहने की सलाह दी है। काउंसिलिंग और अन्य कार्यक्रमों की तारीखों में बदलाव या नई सूचना भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

International

RELATED ARTICLES