By Malay Ojha | Published: 23 September 2026 | 10:21 AM
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने Assistant Professor पदों पर भर्ती के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। यह भर्ती SC, ST, OBC, EWS और PD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार संस्थान के Faculty Recruitment Portal के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।
इस भर्ती में Architecture and Planning, Computer Science and Engineering, Civil Engineering, Electrical Engineering, Electronics and Communication Engineering, Chemistry, Physics, Mathematics, Management Studies, Mechanical and Industrial Engineering समेत कई विभाग शामिल हैं। इसके अलावा Data Science and Artificial Intelligence, Nanotechnology, Transportation Systems, Sustainable Energy, Space Science and Technology समेत विभिन्न सेंटर में भी Assistant Professor पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है।
दो ग्रेड में होगी नियुक्ति
Assistant Professor की नियुक्ति दो ग्रेड में होगी। Grade-I के लिए Academic Pay Level-12 निर्धारित है, जिसमें वेतन ₹1,01,500 से ₹1,67,400 तक है। वहीं Grade-II के लिए Academic Pay Level-10 है, जिसमें वेतन ₹57,700 से ₹98,200 तक है। Grade-II में न्यूनतम शुरुआती वेतन ₹89,800 तय किया जाएगा।
Grade-I के लिए 3 साल का अनुभव जरूरी
Grade-I पद के लिए संबंधित क्षेत्र में PhD, पिछली डिग्री में First Class या समकक्ष योग्यता और पूरे शैक्षणिक रिकॉर्ड में अच्छा प्रदर्शन जरूरी है। इसके साथ PhD के दौरान मिले अनुभव को छोड़कर कम से कम तीन साल का Industry, Research या Teaching Experience मांगा गया है।
Grade-II के लिए क्या योग्यता चाहिए
Grade-II के लिए संबंधित क्षेत्र में PhD और पिछली डिग्री में First Class या समकक्ष योग्यता जरूरी है। उम्मीदवार का पूरे शैक्षणिक करियर में अच्छा रिकॉर्ड होना चाहिए।
एक से ज्यादा विभाग में कर सकते हैं आवेदन
उम्मीदवार एक से अधिक Department, School या Centre के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। संबंधित उम्मीदवारों के पास निर्धारित प्रारूप में वैध SC, ST, OBC, EWS या PD प्रमाणपत्र होना जरूरी है। आवेदन जमा करने के बाद उसकी एक कॉपी अपने रिकॉर्ड के लिए सुरक्षित रखनी होगी। **हार्ड कॉपी भेजने की जरूरत नहीं है।
चयनित फैकल्टी को मिलेंगी अतिरिक्त सुविधाएं
IIT रुड़की में Assistant Professor के तौर पर नियुक्त होने वाले फैकल्टी को वेतन के अलावा कई सुविधाएं मिलेंगी। नियमित पद पर नियुक्ति पाने वाले फैकल्टी को तीन साल तक हर महीने ₹30,000 Fellowship का प्रावधान है। भारत में काम कर रहे उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग और सामान शिफ्ट करने के लिए ₹1 लाख तक तथा विदेश में काम कर रहे उम्मीदवारों को ₹1.5 लाख तक Travel Allowance मिल सकता है। उपलब्धता के आधार पर कैंपस में आवास भी दिया जा सकता है।
Research और Professional Development के लिए भी मदद
फैकल्टी को तीन साल के लिए ₹3 लाख Professional Development Allowance दिया जाएगा। Research Proposal के आधार पर दो साल के लिए ₹20 लाख तक Faculty Initiation Grant का प्रावधान है। ज्वाइनिंग के समय Laptop, Printer आदि के लिए ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता भी मिल सकती है।
यहां से करें ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार IIT रुड़की के Faculty Recruitment Portal के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन, पद और विभाग का चयन, शैक्षणिक एवं अनुभव संबंधी जानकारी भरना और जरूरी दस्तावेज अपलोड करना शामिल है। आवेदन की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे है।



