Friday, November 6, 2026
spot_img

National

CLAT 2027: लॉ में एडमिशन का मौका अभी बाकी, आवेदन की तारीख बढ़ी; जानें कब होगी परीक्षा

By Malay Ojha | Published: 01 November 2026 | 10:40 PM

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2027 के लिए आवेदन नहीं कर पाने वाले छात्रों को एक और मौका मिल गया है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 7 नवंबर 2026 कर दी है। पहले निर्धारित समयसीमा में फॉर्म नहीं भर पाने वाले उम्मीदवार अब इस तारीख तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

7 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन
CLAT 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर पूरी की जा सकती है। इस परीक्षा के जरिए देश की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी और एक वर्षीय एलएलएम कोर्स में दाखिला मिलता है। इसलिए कानून की पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह महत्वपूर्ण मौका है।

6 दिसंबर को होगी CLAT 2027 परीक्षा
कंसोर्टियम के मुताबिक, CLAT 2027 की परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। इस साल परीक्षा के सिलेबस और पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में अभ्यर्थी पुराने पैटर्न के अनुसार अपनी तैयारी जारी रख सकते हैं।

CLAT UG के लिए क्या है योग्यता?
पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के कम से कम 45 प्रतिशत अंक होने चाहिए। वहीं, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। इस कोर्स में आवेदन के लिए अधिकतम उम्र की कोई सीमा नहीं है।

CLAT PG के लिए कितने अंक जरूरी?
एक वर्षीय एलएलएम कोर्स में दाखिले के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के कम से कम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। वहीं, SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। पीजी कोर्स में आवेदन के लिए भी अधिकतम आयु सीमा नहीं रखी गई है।

120 सवालों का होगा CLAT UG का पेपर
CLAT UG परीक्षा दो घंटे की होगी। इसमें कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही जवाब पर एक अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

प्रश्न पत्र में पांच विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। इनमें अंग्रेजी भाषा, करंट अफेयर्स एवं सामान्य ज्ञान, लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव टेक्निक्स शामिल हैं।

CLAT 2027 के लिए ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://consortiumofnlus.ac.in/
  2. होमपेज पर CLAT 2027 Registration लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई जानकारी दर्ज कर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  5. व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  6. निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।
  7. आवेदन पूरा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

International

RELATED ARTICLES