Saturday, November 21, 2026
spot_img

National

IOCL Recruitment 2026: बिना परीक्षा और इंटरव्यू के मिलेगी नौकरी, 409 पदों पर आवेदन का मौका

By Malay Ojha | Published: 17 November 2026 | 09:31 AM

इंडियन ऑयल में नौकरी पाने का मौका तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने 409 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत टेक्नीशियन, ट्रेड और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पद भरे जाएंगे। 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों को चयन के लिए न तो कोई लिखित परीक्षा देनी होगी और न ही इंटरव्यू में शामिल होना पड़ेगा। चयन शैक्षणिक योग्यता में मिले अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 12 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

किस पद के लिए कितनी योग्यता जरूरी?
IOCL की इस भर्ती में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। आवेदन करने से पहले पद के अनुसार जरूरी योग्यता समझना जरूरी है।

टेक्नीशियन अप्रेंटिस: मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, सिविल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 50% और SC/ST/PwBD वर्ग के लिए 45% अंक जरूरी हैं।

ट्रेड अप्रेंटिस: उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक या मशीनिस्ट ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त दो साल का ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।

ग्रेजुएट अप्रेंटिस: BA, B.Com, B.Sc या BBA की डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 50% और आरक्षित वर्ग के लिए 45% अंक जरूरी हैं। हालांकि B.E./B.Tech, MBA, MCA, CA और LLB जैसी डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के पात्र नहीं होंगे।

डाटा एंट्री ऑपरेटर: फ्रेशर श्रेणी के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं, स्किल सर्टिफिकेट श्रेणी में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर का मान्य प्रमाणपत्र होना चाहिए।

किस साल पास होना जरूरी, उम्र कितनी होनी चाहिए?
इस भर्ती में आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता पूरी करने की तारीख भी तय की गई है। टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों ने 1 अप्रैल 2023 से 30 नवंबर 2026 के बीच डिग्री या डिप्लोमा पूरा किया हो। ट्रेड अप्रेंटिस और डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए यह अवधि 1 अप्रैल 2022 से 30 नवंबर 2026 तक रखी गई है।

उम्र की गणना 30 नवंबर 2026 के आधार पर होगी। इस तारीख को उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 24 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी। SC/ST वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच साल और OBC-NCL वर्ग को तीन साल की राहत दी जाएगी। दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी।

मेरिट लिस्ट से होगा चयन, एक साल की ट्रेनिंग
IOCL की इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट में जगह बनाने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेडिकल फिटनेस की जांच होगी।

चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

IOCL Apprentice Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए दो चरण पूरे करने होंगे।

  1. सबसे पहले टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए NATS पोर्टल तथा ITI और डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए NAPS पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन और आवेदन करना होगा।
  2. पोर्टल पर आवेदन पूरा करने के बाद IOCL की ओर से जारी आधिकारिक Microsoft Form भी भरना अनिवार्य है।

दोनों चरण पूरे करने के बाद आवेदन से जुड़ी जानकारी और कन्फर्मेशन सुरक्षित रख लें। आवेदन की अंतिम तारीख 12 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे है। उम्मीदवारों को सलाह है कि फॉर्म भरने से पहले IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें।

International

RELATED ARTICLES