Friday, May 29, 2026
spot_img

National

CSIR UGC नेट जून 2026 का नोटिफिकेशन जारी, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख, फीस और एग्जाम डेट

टैगोर एजुकेशन टाइम्स टीम | Published: 28 May 2026 | 10:58 AM

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप, असिस्टेंट प्रोफेसर या पीएचडी एडमिशन के लिए तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह अहम अपडेट माना जा रहा है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 27 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 19 जून 2026 रात 11:50 बजे तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 20 जून 2026 तय की गई है। आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 22 जून से 23 जून 2026 तक खुली रहेगी।

कब होगी परीक्षा?
सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 17 और 18 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 3 घंटे निर्धारित की गई है। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा।

एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप
परीक्षा से कुछ दिन पहले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि किसी भी अपडेट की जानकारी समय पर मिल सके।

शैक्षणिक योग्यता क्या है?
इस परीक्षा के लिए साइंस विषय से मास्टर डिग्री होना जरूरी है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं, जबकि ओबीसी-एनसीएल, एससी, एसटी, दिव्यांग, थर्ड जेंडर और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता होगी।

मास्टर डिग्री के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें रिजल्ट घोषित होने के दो साल के भीतर डिग्री पूरी करनी होगी। वहीं चार वर्षीय ग्रेजुएशन डिग्री वाले उम्मीदवारों को जेआरएफ और पीएचडी के लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक जरूरी होंगे।

उम्र सीमा कितनी है?
जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए अधिकतम उम्र सीमा 30 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी। वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर और केवल पीएचडी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों पर कोई ऊपरी उम्र सीमा लागू नहीं होगी।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1150 रुपये रखा गया है। सामान्य-ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल वर्ग के लिए 600 रुपये शुल्क तय किया गया है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों को 325 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

International

RELATED ARTICLES