Friday, October 9, 2026
spot_img

National

काशी विद्यापीठ में छात्रों के लिए खास पहल, उद्यमिता से तनाव प्रबंधन और स्वस्थ हृदय तक कार्यक्रम

By Malay Ojha | Published: 29 September 2026 | 07:29 PM

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मंगलवार का दिन विद्यार्थियों के लिए कई गतिविधियों से भरा रहा। विश्वविद्यालय के अलग-अलग विभागों में वाद-विवाद प्रतियोगिता, औद्योगिक भ्रमण, तनाव प्रबंधन और हृदय स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक ज्ञान, उद्यमिता और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने पर जोर रहा।

वाणिज्य विभाग में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में आर्यन सिंह प्रथम, पलक सिंह द्वितीय और अंकित दूबे तृतीय रहे। विभागाध्यक्ष प्रो. सुधीर कुमार शुक्ल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

उद्योगों में जाकर समझा कारोबार
अर्थशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों का एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण भी हुआ। कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने बनारस बीडस, पुष्पांजलि साड़ी, कमला प्रेस और सिग्मा कैपेसिटर्स का दौरा किया। यहां उन्होंने उत्पादन, कामकाज और मार्केटिंग की प्रक्रिया को करीब से समझा।

स्टार्टअप और कारोबार पर सीधा संवाद
भ्रमण के बाद एमएसएमई संघ और स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों से बातचीत की। राजेश भाटिया, राजेश सिंह, राणा और नीरज पारेख ने स्टार्टअप शुरू करने, उद्योग लगाने की जरूरी औपचारिकताओं और एमएसएमई क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी।

तनाव कम करने के बताए तरीके
समाजशास्त्र विभाग और मैत्री बोध परिवार की ओर से ‘तनाव प्रबन्धन एवं भावात्मक स्थिरता’ पर विशेष व्याख्यान हुआ। नई दिल्ली से आए अमृत सिंह सोढ़ी ने विद्यार्थियों को एकाग्रता बढ़ाने और आत्मविश्वास मजबूत करने के लिए योग की सरल प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया। विभागाध्यक्ष प्रो. अमिता सिंह ने नियमित योग और ध्यान को तनाव कम करने में उपयोगी बताया।

स्वस्थ हृदय के लिए जीवनशैली पर जोर
योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग में विश्व हृदय दिवस पर ‘एक भी धड़कन ना चूके’ विषय पर जागरूकता परिचर्चा हुई। चिकित्सा विज्ञान संकाय के अध्यक्ष प्रो. पीताम्बर दास ने मोटे अनाज, नियमित शारीरिक श्रम, कम तनाव और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच की सलाह दी। उन्होंने नमक-चीनी सीमित रखने और फास्ट फूड से बचने पर भी जोर दिया।

योग को बताया स्वस्थ जीवन का आधार
प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. सुनीता ने हृदय रोगों के कारण और हार्ट अटैक के चेतावनी संकेतों की जानकारी दी। डॉ. सुनील कुमार यादव ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, सेतु बन्धासन, शवासन और प्राणायाम जैसी योग प्रक्रियाओं को दैनिक जीवन में शामिल करने की सलाह दी।

International

RELATED ARTICLES