Wednesday, June 10, 2026
spot_img

National

बैंक ऑफ बड़ौदा में 5000 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं को मिलेगा 15 हजार रुपये महीना स्टाइपेंड

By Malay Ojha | Published: 20 May 2026 | 10:53 AM

अगर आप बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने देशभर में अप्रेंटिस के हजारों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5000 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को एक साल की अप्रेंटिस ट्रेनिंग दी जाएगी. ट्रेनिंग के दौरान अभ्यर्थियों को हर महीने 15 हजार रुपये का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के अनुसार अधिकतम तीन पसंदीदा ट्रेनिंग सेंटर चुनने होंगे.

किन उम्मीदवारों को मिलेगा आवेदन का मौका
बैंक की ओर से साफ किया गया है कि ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने पहले किसी संस्थान में अप्रेंटिस ट्रेनिंग ली हो या एक साल से अधिक नौकरी अथवा ट्रेनिंग का अनुभव रखते हों, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे. यह अवसर खासतौर पर नए उम्मीदवारों के लिए रखा गया है.

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए
आवेदन करने वाले उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है. साथ ही किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है. एनएटीएस पोर्टल पर पंजीकृत उम्मीदवारों की डिग्री 1 मई 2026 से चार साल से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए.

उम्र सीमा और आरक्षण का लाभ
भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 34 वर्ष तय की गई है. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क की पूरी जानकारी
सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये रखा गया है. वहीं महिला और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क देना होगा. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 200 रुपये तय किया गया है.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद करियर सेक्शन में जाकर वर्तमान अवसर वाले विकल्प पर क्लिक करें. फिर अप्रेंटिस भर्ती से संबंधित लिंक खोलें और एनएटीएस या एनएपीएस पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें. उम्मीदवार अपने ईमेल आईडी या आधार नंबर की मदद से लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं.

चयन प्रक्रिया में होगी ऑनलाइन परीक्षा
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, स्थानीय भाषा परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. ऑनलाइन परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें सामान्य जागरूकता, वित्तीय जागरूकता, गणितीय क्षमता, तर्कशक्ति, कंप्यूटर ज्ञान और सामान्य अंग्रेजी से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे.

युवाओं के लिए सुनहरा मौका
बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती शानदार अवसर मानी जा रही है. खास बात यह है कि ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को बैंकिंग कार्य प्रणाली का व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा, जिससे आगे नौकरी पाने में मदद मिल सकती है.

International

RELATED ARTICLES