Wednesday, September 9, 2026
spot_img

National

IIT Mandi Director Recruitment: डायरेक्टर बनने का मौका, PhD के साथ 10 साल का प्रोफेसर अनुभव जरूरी

By Malay Ojha | Published: 08 September 2026 | 06:54 PM

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी में डायरेक्टर पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार इस पद के लिए ऐसे उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा, जिनके पास मजबूत शैक्षणिक रिकॉर्ड के साथ संस्थान चलाने का प्रशासनिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता हो। चयन Search-cum-Selection Committee की सिफारिश के आधार पर किया जाएगा।

आवेदक के पास PhD डिग्री और उससे पहले की डिग्री में फर्स्ट क्लास या इसके बराबर योग्यता होनी चाहिए। इंजीनियरिंग की किसी शाखा में PhD को प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि विशेष परिस्थितियों में साइंस, मैथमेटिक्स या मैनेजमेंट से जुड़े उम्मीदवारों पर भी विचार किया जा सकता है। उम्मीदवार का पूरा शैक्षणिक रिकॉर्ड बेहतर होना चाहिए।

प्रोफेसर के तौर पर 10 साल का अनुभव जरूरी
डायरेक्टर पद के लिए केवल डिग्री होना पर्याप्त नहीं है। उम्मीदवार के पास किसी प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी संस्थान अथवा यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के रूप में कम से कम 10 साल का शिक्षण अनुभव होना चाहिए। इसके साथ PhD छात्रों को गाइड करने का अनुभव भी जरूरी है।

प्रशासनिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता भी जरूरी
शिक्षा मंत्रालय ने इस पद के लिए कम से कम पांच साल का प्रशासनिक अनुभव और संस्थान का नेतृत्व करने की क्षमता को भी जरूरी शर्तों में रखा है। आवेदन की अंतिम तारीख तक उम्मीदवार की उम्र 60 वर्ष से कम होना प्राथमिकता के तौर पर बताया गया है।

हर महीने 2.25 लाख रुपये वेतन
IIT मंडी के डायरेक्टर पद पर चयनित व्यक्ति को 2,25,000 रुपये प्रतिमाह का संशोधित वेतन मिलेगा। इसके अलावा नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। नियुक्ति पांच साल के लिए या 70 वर्ष की उम्र तक, जो भी पहले हो, अनुबंध के आधार पर की जाएगी।

आवेदन के साथ देना होगा विजन स्टेटमेंट
उम्मीदवार को निर्धारित फॉर्मेट में विस्तृत रिज्यूम देना होगा। इसमें रिसर्च, टीचिंग, इंडस्ट्री-एकेडमिया सहयोग और प्रशासनिक उपलब्धियों की जानकारी स्पष्ट रूप से देनी होगी। इसके साथ उम्मीदवारी के समर्थन में दो पेज का जस्टिफिकेशन और IIT के लिए दो पेज का विजन स्टेटमेंट भी देना होगा।

दो प्रतिष्ठित लोगों का संपर्क भी मांगा गया
आवेदन में कम से कम दो ऐसे प्रतिष्ठित लोगों के संपर्क विवरण भी देने होंगे, जो उम्मीदवार के काम और उपलब्धियों से अच्छी तरह परिचित हों। मंत्रालय के अनुसार प्राप्त आवेदनों के साथ प्रतिष्ठित लोगों से मिले नामांकन पर भी Search-cum-Selection Committee विचार करेगी।

शिक्षा मंत्रालय करेगा नियुक्ति
IIT मंडी शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार से पूरी तरह वित्त पोषित स्वायत्त संस्थान है। डायरेक्टर की नियुक्ति सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद Search-cum-Selection Committee की सिफारिश के आधार पर की जाएगी। IIT मंडी की आधिकारिक वेबसाइट पर वर्तमान में प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा को डायरेक्टर के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

International

RELATED ARTICLES