Monday, May 25, 2026
spot_img

National

रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, 30 जून से शुरू होंगे आवेदन, जानें पूरी डिटेल

रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से टेक्नीशियन पदों पर बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 6565 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें ग्रेड-1 के 352 और ग्रेड-2 के 6242 पद शामिल हैं। भर्ती अलग-अलग जोन के अनुसार की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 जुलाई तय की गई है।

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार टेक्नीशियन ग्रेड-1 और टेक्नीशियन ग्रेड-2 दोनों श्रेणियों में नियुक्तियां होंगी। जल्द ही विस्तृत आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा, जिसमें जोनवार सीटों की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी।

ग्रेड-1 पदों के लिए क्या है योग्यता
टेक्नीशियन ग्रेड-1 पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के पास फिजिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी या कंप्यूटर साइंस जैसे विषयों में स्नातक या उच्च डिग्री होना जरूरी है।

ग्रेड-2 पदों के लिए आयु सीमा
टेक्नीशियन ग्रेड-2 पदों के लिए 18 से 30 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाएगी।

आवेदन फीस कितनी रखी गई है
भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस देनी होगी। वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को भी 250 रुपये फीस जमा करनी होगी।

आवेदन में सुधार के लिए अलग शुल्क
यदि आवेदन पत्र में किसी प्रकार की गलती हो जाती है और उम्मीदवार उसमें सुधार करना चाहते हैं, तो इसके लिए 250 रुपये अलग से देने होंगे। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। उम्मीदवार यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और आईएमपीएस जैसे विकल्पों का इस्तेमाल कर सकेंगे।

चयन प्रक्रिया में होगा सीबीटी एग्जाम
इन पदों पर भर्ती के लिए सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके बाद अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।

International

RELATED ARTICLES