Saturday, May 9, 2026
spot_img

National

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी, 10वीं-12वीं में किसने किया टॉप? ऐसे करें तुरंत चेक

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिणाम की घोषणा की। इसके साथ ही दोनों कक्षाओं के टॉपर छात्रों के नाम भी सार्वजनिक किए गए हैं। अब लाखों छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।

कहां देखें बोर्ड रिजल्ट
परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है।

10वीं में तीन छात्र बने संयुक्त टॉपर
इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। इनमें दो छात्राएं और एक छात्र शामिल हैं। तीनों ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया है।

10वीं का पास प्रतिशत कैसा रहा
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा में इस बार कुल 77.15 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। लड़कों का पास प्रतिशत 72 फीसदी रहा, जबकि लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 81 फीसदी सफलता दर्ज की है।

12वीं में जिज्ञासु वर्मा बने टॉपर
12वीं बोर्ड परीक्षा में बलौदाबाजार जिले के सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर बेमेतरा जिले की आत्मानंद स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा रहीं। तीसरा स्थान कृष महंत ने हासिल किया।

12वीं का पास प्रतिशत
छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं परीक्षा में कुल 83.04 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। लड़कों का पास प्रतिशत 78.8 फीसदी रहा, जबकि लड़कियों ने 86.4 फीसदी सफलता दर के साथ बाजी मारी।

कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा
इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित हुई थी। वहीं 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च तक चली थी। 10वीं में करीब 3.21 लाख और 12वीं में लगभग 2.45 लाख छात्र शामिल हुए थे।

International

RELATED ARTICLES