Friday, October 23, 2026
spot_img

National

UP Home Guard Result 2026: 25 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, 41,424 का हुआ चयन

By Malay Ojha | Published: 04 October 2026 | 07:28 AM

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। 75 जिलों में 41,424 पदों के लिए हुई भर्ती में इतने ही अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है। बोर्ड ने जिलेवार चयन सूची भी जारी कर दी है।

इस भर्ती के लिए 18 नवंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। कुल 25,32,196 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इतने बड़े स्तर पर आवेदन आने के बाद भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की गई।

किस वर्ग के कितने उम्मीदवार चयनित?
अंतिम चयन में 8,502 उम्मीदवार अनारक्षित वर्ग से हैं, जिनमें 6,950 ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अलावा 21,580 ओबीसी, 10,932 एससी और 410 एसटी उम्मीदवारों का चयन हुआ है। चयनित उम्मीदवारों में 8,290 महिलाएं भी शामिल हैं।

अप्रैल में हुई थी लिखित परीक्षा
होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को कराई गई थी। परीक्षा प्रदेश के 74 जिलों में छह पालियों में हुई थी। अलग-अलग पालियों में परीक्षा होने के कारण अंकों का सामान्यीकरण किया गया और अभ्यर्थियों की अन्य निर्धारित योग्यताओं के अंक भी जोड़े गए।

1.07 लाख उम्मीदवार पहुंचे अगले चरण में
लिखित परीक्षा के बाद 1,07,221 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया था। यह प्रक्रिया 13 जुलाई से 7 अगस्त 2026 के बीच पूरी हुई। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल किया गया।

15 से 26 सितंबर तक हुई फिजिकल टेस्ट
दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण में सफल उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक कराई गई। इस चरण में सफल उम्मीदवारों को अंतिम चयन प्रक्रिया में शामिल किया गया।

जिलेवार मेरिट से हुआ अंतिम चयन
अंतिम चयन के लिए लिखित परीक्षा के सामान्यीकृत अंक और निर्धारित अतिरिक्त अंकों को जोड़कर जिलेवार मेरिट तैयार की गई। इसके बाद आरक्षण नियमों के अनुसार 75 जिलों की रिक्तियों के आधार पर चयन किया गया। बराबर अंक आने की स्थिति में भी बोर्ड ने निर्धारित नियमों के आधार पर मेरिट तय की।

आगे क्या होगा?
फाइनल रिजल्ट के बाद चयनित अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इनमें मेडिकल जांच और पुलिस वेरिफिकेशन शामिल हैं। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों के प्रशिक्षण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

कहां देखें UP Home Guard Result?
अभ्यर्थी अपना रिजल्ट और जिलेवार चयन सूची उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। बोर्ड ने 3 अक्टूबर को अंतिम परिणाम और जनपदवार चयन सूची के लिंक उपलब्ध कराए हैं।

International

RELATED ARTICLES