Wednesday, October 21, 2026
spot_img

National

DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली कोर्ट में 641 पदों पर भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट तक के लिए मौका

By Malay Ojha | Published: 04 October 2026 | 07:02 PM

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली जिला एवं सत्र न्यायालयों और परिवार न्यायालयों में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 641 पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि अलग-अलग पदों के लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 4 नवंबर 2026 रात 11 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

DSSSB की इस भर्ती में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट, प्रोसेस सर्वर और चपरासी/ऑर्डरली/डाक चपरासी समेत कई पद शामिल हैं। पद के हिसाब से शैक्षणिक योग्यता और दूसरी जरूरी शर्तें अलग-अलग रखी गई हैं।

10वीं पास को भी नौकरी का मौका
प्रोसेस सर्वर के पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही नोटिफिकेशन में ड्राइविंग से जुड़ी निर्धारित पात्रता भी पूरी करनी होगी। वहीं चपरासी, ऑर्डरली और डाक चपरासी पदों के लिए भी न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है।

ग्रेजुएट उम्मीदवार इन पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट और जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट जैसे पदों के लिए ग्रेजुएशन जरूरी है। सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए शॉर्टहैंड का ज्ञान जरूरी है। पर्सनल असिस्टेंट पद के लिए शॉर्टहैंड, टाइपिंग और कंप्यूटर की जानकारी भी मांगी गई है। जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के लिए ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर पर टाइपिंग की निर्धारित स्पीड जरूरी होगी।

27 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
दिए गए विवरण के अनुसार इन पदों के लिए उम्र सीमा 18 से 27 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले संबंधित पद की पूरी पात्रता जरूर जांच लें।

48 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार वेतन दिया जाएगा। भर्ती में कुछ पदों का वेतन करीब 48 हजार रुपये तक पहुंचता है। हालांकि वास्तविक वेतन पद के पे लेवल और लागू भत्तों के आधार पर तय होगा।

100 रुपये है आवेदन शुल्क
DSSSB भर्ती के लिए सामान्य उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। महिला उम्मीदवारों के अलावा SC, ST, PwBD और पात्र पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।

4 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 4 नवंबर 2026 रात 11 बजे निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम दिन का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

International

RELATED ARTICLES