Saturday, June 27, 2026
spot_img

National

यूट्यूब से पढ़ाई कर बनीं झारखंड बोर्ड टॉपर! राशिदा नाज ने बताए सफलता के दमदार स्टडी सीक्रेट्स

By tagoreeducationtimes | Published: 07 May 2026 | 09:11 AM

Jharkhand Academic Council ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। साइंस स्ट्रीम में राशिदा नाज ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता से परिवार, स्कूल और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।

राशिदा नाज ने 500 में से 489 अंक हासिल किए हैं। वह धनबाद स्थित DAV High School Pathardih की छात्रा हैं। इससे पहले भी उन्होंने 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया था।

यूट्यूब और सेल्फ स्टडी बनी सफलता की कुंजी
राशिदा ने बताया कि उन्होंने बिना किसी ऑफलाइन कोचिंग के पढ़ाई की। उन्होंने यूट्यूब और ऑनलाइन माध्यमों की मदद से अपनी तैयारी पूरी की। उनका कहना है कि सही दिशा में नियमित पढ़ाई सबसे ज्यादा जरूरी होती है।

रोजाना पढ़ाई का बनाया था तय रूटीन
राशिदा रोजाना 7 से 8 घंटे पढ़ाई करती थीं। गर्मियों के दिनों में वह सुबह 4 बजे उठकर पढ़ाई शुरू कर देती थीं। स्कूल जाने के बाद भी वह शाम को दोबारा पढ़ाई करती थीं और समय का सही उपयोग करती थीं।

एनसीईआरटी और खुद के नोट्स पर दिया जोर
राशिदा ने बताया कि उन्होंने एनसीईआरटी की किताबों को लाइन दर लाइन पढ़ा। पढ़ाई के दौरान वह खुद अपने नोट्स तैयार करती थीं, जिससे विषयों को याद रखने में आसानी होती थी।

फिजिक्स पर ज्यादा मेहनत की
राशिदा का पसंदीदा विषय गणित था, लेकिन उन्हें भौतिकी कठिन लगती थी। इसी वजह से उन्होंने भौतिकी पर ज्यादा समय दिया और शिक्षकों की मदद ली। उनका मानना है कि कठिन विषयों से भागने के बजाय उन पर ज्यादा मेहनत करनी चाहिए।

पुराने प्रश्न पत्रों से मिली मदद
उन्होंने बोर्ड परीक्षा की तैयारी में पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को काफी महत्व दिया। नियमित रिवीजन और ज्यादा से ज्यादा प्रश्न हल करने से उन्हें परीक्षा में काफी फायदा मिला।

परिवार और शिक्षकों ने किया पूरा सहयोग
राशिदा ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और शिक्षकों को भी दिया। उन्होंने कहा कि घरवालों ने कभी दबाव नहीं बनाया और हमेशा उनका मनोबल बढ़ाया। उनकी बड़ी बहन ने भी पढ़ाई में काफी मदद की।

आगे प्रोफेसर बनना चाहती हैं राशिदा
राशिदा नाज अब बीएससी की पढ़ाई करना चाहती हैं। उनका सपना आगे चलकर प्रोफेसर बनने का है ताकि वह शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दे सकें।

International

RELATED ARTICLES