हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। इस साल कुल 83.87 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं।
कांगड़ा स्थित एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहरा की छात्रा अनमोल ने 699 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। शानदार प्रदर्शन के बाद अनमोल का नाम प्रदेश की टॉपर सूची में सबसे ऊपर दर्ज हुआ है।
दूसरे स्थान पर रहे तीन छात्र
दूसरे स्थान पर तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से जगह बनाई है। अभिनव मेहता, पूर्णिमा शर्मा और रूहानी धीमन ने 698 अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीनों छात्रों के प्रदर्शन की खूब चर्चा हो रही है।
तीसरे स्थान पर रहीं दो छात्राएं
तीसरे स्थान पर भी दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से सफलता हासिल की है। नीलम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीहड़ू की छात्रा अश्विका शर्मा और ऑक्सफोर्ड स्कूल कोटली की छात्रा अलीशा ठाकुर ने 697 अंक प्राप्त किए हैं।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध मार्कशीट
छात्र डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से साफ किया गया है कि डिजिलॉकर पर उपलब्ध डिजिटल मार्कशीट पूरी तरह मान्य होगी।
मार्च में हुई थी बोर्ड परीक्षा
हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 10वीं परीक्षाएं इस साल 3 मार्च से 28 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कराई गई थी। छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने और समझने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय भी दिया गया था।



