Friday, May 29, 2026
spot_img

National

यूपी में मेधावियों की बल्ले-बल्ले! 223 छात्रों को मिलेगा 1 लाख, टैबलेट और बड़ा सम्मान, जानें पूरी डिटेल

टैगोर एजुकेशन टाइम्स टीम | Published: 27 May 2026 | 12:34 PM

उत्तर प्रदेश सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने की पूरी तैयारी कर ली है। राज्य स्तरीय समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉप छात्रों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान प्रदान किया जाएगा।

इस विशेष समारोह में कुल 223 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें हाईस्कूल के 115 और इंटरमीडिएट के 23 यूपी बोर्ड के छात्र शामिल हैं। इसके अलावा संस्कृत बोर्ड के 21, सीआईएससीई बोर्ड के 33 और सीबीएसई बोर्ड के 31 विद्यार्थी भी इस सूची में शामिल हैं।

एक लाख रुपये और टैबलेट से होगा सम्मान
चयनित सभी मेधावी छात्रों को एक लाख रुपये की नकद राशि, टैबलेट, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य छात्रों को आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।

जिलों में भी होगा अलग सम्मान कार्यक्रम
राज्य स्तर के साथ-साथ प्रदेश के सभी 75 जिलों में भी सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। यहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉप विद्यार्थियों को सम्मान दिया जाएगा। कुल 1459 छात्रों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

पढ़ाई की आदत बढ़ाने पर भी जोर
बेसिक शिक्षा विभाग अब स्कूलों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे रहा है। स्कूलों में नियमित पढ़ाई समय को सख्ती से लागू किया जा रहा है और अधिक पुस्तकें पढ़ने वाले छात्रों को “चैंपियन रीडर ऑफ द ईयर” जैसे पुरस्कार देने की योजना भी है।

International

RELATED ARTICLES