Tuesday, September 1, 2026
spot_img

National

MPESB Group 3 Recruitment 2026: 1700 पदों पर भर्ती शुरू, 12 सितंबर तक करें आवेदन

By Malay Ojha | Published: 01 September 2026 | 07:57 AM

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-3 सब इंजीनियर, सहायक मानचित्रकार, टेक्नीशियन समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1700 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन 29 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 12 सितंबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।

MPESB Group 3 भर्ती के तहत अलग-अलग सरकारी विभागों और संस्थानों में नियुक्तियां की जाएंगी। कुल 1700 पदों में 628 पद सामान्य वर्ग, 146 ईडब्ल्यूएस, 426 ओबीसी, 246 एससी और 254 एसटी वर्ग के लिए निर्धारित हैं।

किन पदों पर मिलेगी नौकरी?
भर्ती में सब इंजीनियर, सहायक मानचित्रकार, टेक्नीशियन सहित कई पद शामिल हैं। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग रखी गई है। उम्मीदवारों के पास पद के हिसाब से आईटीआई, डिप्लोमा या संबंधित विषय में डिग्री होना जरूरी है।

18 से 40 साल तक उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। मध्य प्रदेश के पात्र उम्मीदवारों के साथ एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग, सरकारी संस्थानों के कर्मचारियों, होमगार्ड, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

12 सितंबर तक भर सकते हैं फॉर्म
उम्मीदवार 12 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसी तारीख तक आवेदन शुल्क जमा करने का भी मौका रहेगा। आवेदन में गलती होने पर तय अवधि के दौरान उसमें सुधार भी किया जा सकेगा। सामान्य वर्ग और दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 560 रुपये, जबकि ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 310 रुपये रखा गया है।

7 अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षा
MPESB Group 3 भर्ती परीक्षा 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में कराई जाएगी। इसके लिए भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

दो पालियों में होगी परीक्षा
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पारी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद ग्रुप-3 भर्ती से जुड़े आवेदन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरनी होगी। जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन पूरा होने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लेना बेहतर रहेगा।

International

RELATED ARTICLES