By Malay Ojha | Published: 15 September 2026 | 07:07 PM
NEET MDS 2026 राउंड 2 काउंसलिंग का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने 15 सितंबर से राउंड 2 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। योग्य उम्मीदवार 19 सितंबर 2026 तक MCC की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन और फीस जमा कर सकते हैं। इसके बाद चॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
MCC के मुताबिक राउंड 2 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को तय समय सीमा के अंदर रजिस्ट्रेशन पूरा करने के साथ काउंसलिंग फीस भी जमा करनी होगी। रजिस्ट्रेशन की सुविधा 19 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक और फीस पेमेंट शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों को आखिरी समय का इंतजार न करने की सलाह दी गई है।
कब होगी Choice Filling और Locking?
राउंड 2 के लिए चॉइस फिलिंग 16 सितंबर से शुरू होगी और 21 सितंबर को सुबह 10 बजे तक की जा सकेगी। वहीं चॉइस लॉकिंग की सुविधा 20 सितंबर शाम 6 बजे से 21 सितंबर सुबह 10 बजे तक रहेगी। उम्मीदवारों को कॉलेज और MDS स्पेशलाइजेशन का चयन करते समय उपलब्ध सीटों की जानकारी जरूर देखनी चाहिए।
23 सितंबर को आएगा Seat Allotment Result
MCC के शेड्यूल के अनुसार 21 और 22 सितंबर को सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद 23 सितंबर 2026 को राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, उन्हें 24 से 30 सितंबर के बीच संबंधित कॉलेज या संस्थान में रिपोर्टिंग करनी होगी।
1 अक्टूबर को होगा Data Verification
राउंड 2 में सीट पाने वाले और संस्थान में ज्वाइन करने वाले उम्मीदवारों के रिकॉर्ड की जांच भी होगी। MCC के शेड्यूल के अनुसार संस्थान 1 अक्टूबर 2026 को ज्वाइन करने वाले उम्मीदवारों के डेटा का वेरिफिकेशन करेंगे।
ऐसे करें NEET MDS Round 2 Registration
उम्मीदवार सबसे पहले MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं। इसके बाद MDS Counselling सेक्शन में जाकर राउंड 2 के Registration लिंक पर क्लिक करें। NEET MDS से जुड़ी मांगी गई जानकारी भरकर लॉगिन करें और अपनी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें। इसके बाद निर्धारित काउंसलिंग फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें। आवेदन पूरा होने के बाद Confirmation Page डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
किन सीटों के लिए होगी काउंसलिंग?
NEET MDS राउंड 2 काउंसलिंग में 50 प्रतिशत All India Quota (AIQ) सीटें शामिल हैं। इसके अलावा Deemed Universities, Central Universities और Armed Forces Medical Services (AFMS) की 100 प्रतिशत सीटें भी इस काउंसलिंग के दायरे में आती हैं। उम्मीदवारों को चॉइस भरने से पहले MCC की ओर से जारी लेटेस्ट Seat Matrix जरूर देखनी चाहिए, ताकि उपलब्ध सीटों के आधार पर कॉलेज और MDS स्पेशलाइजेशन का सही विकल्प चुना जा सके।



