Wednesday, June 10, 2026
spot_img

National

CBSE की वेबसाइट फिर हुई ठप! आंसर बुक डाउनलोड नहीं कर पा रहे छात्र, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

By Malay Ojha | Published: 20 May 2026 | 06:52 AM

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट एक बार फिर तकनीकी खराबी की वजह से चर्चा में है। कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए शुरू की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई छात्रों ने शिकायत की कि वेबसाइट खुल ही नहीं रही या फिर लगातार ‘साइट अपडेट हो रही है’ का संदेश दिखा रही है।

वेबसाइट काम नहीं करने से परेशान छात्रों ने सोशल मीडिया पर बोर्ड के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। कई छात्रों ने लिखा कि उत्तर पुस्तिका डाउनलोड करने की सुविधा शुरू होने के बावजूद पोर्टल खुल नहीं रहा। कुछ छात्रों ने कहा कि बार-बार कोशिश करने के बाद भी आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है।

बोर्ड ने मानी तकनीकी गड़बड़ी
छात्रों की शिकायतों के बाद सीबीएसई ने आधिकारिक सर्कुलर जारी कर माना कि उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी के लिए शुरू की गई ऑनलाइन सेवा में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। बोर्ड ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम समस्या को ठीक करने में जुटी हुई है।

दोपहर तक सेवा बहाल होने की उम्मीद
सीबीएसई की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि वेबसाइट को 20 मई दोपहर 2 बजे तक दोबारा सुचारु रूप से चालू करने की कोशिश की जा रही है। बोर्ड ने छात्रों से धैर्य बनाए रखने और सहयोग करने की अपील भी की है।

23 मई तक कर सकेंगे आवेदन
इससे पहले बोर्ड ने कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के री-इवैल्यूएशन और स्कैन कॉपी के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी थी। अब छात्र 23 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने यह फैसला पोर्टल क्रैश और तकनीकी शिकायतों को देखते हुए लिया था।

री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया को लेकर बढ़ी चिंता
वेबसाइट बार-बार ठप होने से छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। कई छात्रों का कहना है कि आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक है, ऐसे में पोर्टल सही तरीके से काम नहीं करेगा तो उन्हें परेशानी हो सकती है।

International

RELATED ARTICLES