Wednesday, June 10, 2026
spot_img

National

NEET पेपर लीक पर आनंद कुमार का बड़ा बयान, बोले- हार मत मानो, फिर से जुट जाओ तैयारी में

By Malay Ojha | Published: 12 May 2026 | 11:38 AM

नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के बाद सुपर-30 के संस्थापक Anand Kumar ने छात्रों और अभिभावकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने इस पूरे मामले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि सरकार ने परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लेकर राहत देने का काम किया है।

आनंद कुमार ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस समय लाखों छात्र मानसिक दबाव और निराशा से गुजर रहे होंगे, लेकिन उन्हें हार नहीं माननी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों को एक बार फिर आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ तैयारी में जुट जाना चाहिए, क्योंकि सच्ची मेहनत का परिणाम जरूर मिलता है।

अभिभावकों से भी संयम रखने की अपील
सुपर-30 के संस्थापक ने कहा कि केवल छात्र ही नहीं, बल्कि उनके माता-पिता भी इस फैसले से परेशान होंगे। ऐसे समय में परिवार का सहयोग सबसे ज्यादा जरूरी होता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखने की अपील की।

सरकार से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
आनंद कुमार ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस मामले में शामिल दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके और छात्रों का भरोसा परीक्षा प्रणाली पर कायम रहे।

International

RELATED ARTICLES