Wednesday, July 15, 2026
spot_img

National

Air Force Recruitment 2026: सिर्फ 10वीं पास हैं तो भारतीय वायुसेना में नौकरी का मौका, बिना ऑनलाइन फॉर्म सीधे करें आवेदन

By Malay Ojha | Published: 28 June 2026 | 12:14 PM

भारतीय वायुसेना में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंडियन एयरफोर्स ने ग्रुप सी सिविलियन कैटेगरी के तहत मल्टी टास्किंग स्टाफ समेत कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। खास बात यह है कि इस भर्ती में आवेदन के लिए सिर्फ 10वीं पास होना जरूरी है और उम्मीदवारों को ऑनलाइन नहीं बल्कि ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भेजना होगा। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 27 जुलाई 2026 तय की गई है।

इस भर्ती अभियान के जरिए मुख्यालय मेंटेनेंस कमांड में कुल छह खाली पदों को भरा जाएगा। ऐसे युवा जो लंबे समय से रक्षा क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों को तय समय के भीतर अपना आवेदन संबंधित पते पर भेजना होगा।

चयन के लिए देनी होगी लिखित परीक्षा
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। हालांकि परीक्षा से पहले सभी आवेदनों की जांच की जाएगी। इसमें अभ्यर्थियों की उम्र, शैक्षणिक योग्यता और जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। जांच में योग्य पाए गए उम्मीदवारों को ही लिखित परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास वॉचमैन, लस्कर, माली या गेस्टेटनर ऑपरेटर के रूप में कम से कम एक साल का अनुभव भी होना चाहिए। अनुभव प्रमाणपत्र आवेदन के साथ जमा करना अनिवार्य रहेगा।

आयु सीमा भी तय
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 25 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।

चयनित उम्मीदवारों को मिलेगी अच्छी सैलरी
इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल-1 के तहत वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही सरकार की ओर से मिलने वाले अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

आवेदन के साथ कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी
उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के साथ 10वीं की मार्कशीट, जन्मतिथि प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, दिव्यांग प्रमाणपत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए नॉन क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आय एवं संपत्ति प्रमाणपत्र की प्रति जमा करनी होगी। आवेदन पत्र हिंदी या अंग्रेजी में टाइप किया हुआ होना चाहिए और उस पर हाल की पासपोर्ट आकार की तस्वीर भी लगानी होगी।

इस पते पर भेजना होगा आवेदन
उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र कमांडेंट, आईएएम, आईएएफ, विमानपुरा पोस्ट, बेंगलुरु – 560017 के पते पर डाक के माध्यम से भेजना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन भेज दें ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

युवाओं के लिए बड़ा अवसर
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे और रक्षा क्षेत्र में करियर बनाना चाहने वाले युवाओं के लिए यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर बनकर आई है। कम शैक्षणिक योग्यता के बावजूद भारतीय वायुसेना में नौकरी पाने का मौका हर साल नहीं मिलता। ऐसे में योग्य उम्मीदवारों को इस अवसर का फायदा जरूर उठाना चाहिए।

International

RELATED ARTICLES