Friday, October 23, 2026
spot_img

National

SSC CGL 2026: पहले दिन 60% से ज्यादा अभ्यर्थी गैरहाजिर, UP-बिहार में इतनी रही उपस्थिति

By Malay Ojha | Published: 01 October 2026 | 12:00 PM

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी CGL 2026 Tier-1 परीक्षा शुरू हो गई है। पहले दिन उत्तर प्रदेश और बिहार के 36 परीक्षा केंद्रों पर 29,609 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे, लेकिन इनमें से सिर्फ 11,593 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। यानी करीब 39 फीसदी अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी, जबकि 60 फीसदी से ज्यादा गैरहाजिर रहे।

उत्तर प्रदेश में पहले दिन 20,003 अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन था। इनमें 7,597 अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पहुंचे। इस तरह राज्य में उपस्थिति 37.98 फीसदी रही। बिहार में 9,606 में से 3,996 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और यहां उपस्थिति 41.60 फीसदी दर्ज हुई।

प्रयागराज में आधे से ज्यादा पहुंचे
प्रयागराज में पहले दिन 2,922 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। इनमें 1,481 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। यहां उपस्थिति 50.68 फीसदी रही। परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक अलग-अलग तारीखों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जा रही है।

तीन पालियों में हो रही परीक्षा
SSC CGL Tier-1 परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की जा रही है। पहली शिफ्ट सुबह 10 से 11 बजे, दूसरी दोपहर 1:30 से 2:30 बजे और तीसरी शाम 5 से 6 बजे तक है। अभ्यर्थियों की परीक्षा तारीख और शिफ्ट उनके एडमिट कार्ड में दी गई है।

10,731 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में 10,731 Group B और Group C पद भरे जाएंगे। SSC ने 24 सितंबर को वैकेंसी की संशोधित जानकारी जारी की थी।

Tier-1 में 100 सवाल होंगे
Tier-1 में रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश से 25-25 सवाल पूछे जाएंगे। कुल 100 सवाल 200 अंकों के होंगे। परीक्षा के लिए एक घंटे का समय मिलेगा। हर गलत जवाब पर 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

दिसंबर में हो सकता है Tier-2
Tier-1 में सफल अभ्यर्थी अगले चरण यानी Tier-2 परीक्षा में शामिल होंगे। SSC के आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक CGL 2026 का Tier-2 दिसंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है।

International

RELATED ARTICLES