Sunday, September 13, 2026
spot_img

National

MPPSC प्रीलिम्स रिजल्ट जारी: 3,786 अभ्यर्थी मेन्स के लिए चयनित, जानें कब से भरना होगा फॉर्म

By Malay Ojha | Published: 23 May 2026 | 05:20 AM

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग की ओर से जारी सूची के अनुसार कुल 3,786 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। इनमें 3,055 उम्मीदवारों को रेगुलर मेरिट लिस्ट में रखा गया है, जबकि 731 अभ्यर्थियों को प्रोविजनल मेरिट लिस्ट में शामिल किया गया है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि कुल रिक्तियों में से 87 प्रतिशत पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियमित सूची में रखा गया है। वहीं बाकी 13 प्रतिशत पदों से जुड़े उम्मीदवारों को प्रोविजनल सूची में शामिल किया गया है। आयोग का कहना है कि दोनों सूचियां पूरी तरह अलग रहेंगी और इनमें किसी प्रकार की अदला-बदली नहीं की जाएगी।

54 जिलों में हुई थी प्रारंभिक परीक्षा
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को दो चरणों में किया गया था। परीक्षा प्रदेश के 54 जिला मुख्यालयों में आयोजित हुई थी। परीक्षा के बाद से ही अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार था, जिसे अब आयोग ने जारी कर दिया है।

ओबीसी आरक्षण विवाद के कारण दो हिस्सों में आया रिजल्ट
आयोग ने बताया कि राज्य सेवा परीक्षा-2019 से जुड़े लंबित अदालती मामलों और अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण से संबंधित निर्देशों के कारण परिणाम को दो भागों में जारी किया गया है। विवादित 13 प्रतिशत आरक्षण से जुड़ी सीटों को अंतिम कानूनी फैसला आने तक अस्थायी श्रेणी में रखा गया है।

156 पदों पर ही जारी रहेगी भर्ती प्रक्रिया
एमपीपीएससी ने साफ कर दिया है कि भर्ती प्रक्रिया पहले से घोषित 156 पदों के आधार पर ही पूरी की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद रिक्तियों की संख्या में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं होगी।

कैटेगरी के हिसाब से इतने पद निर्धारित
आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक सामान्य वर्ग के लिए 41 पद तय किए गए हैं। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 42, अनुसूचित जाति के लिए 20, अनुसूचित जनजाति के लिए 33 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 20 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा दिव्यांग और पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों के लिए भी आरक्षण का प्रावधान रखा गया है।

ओबीसी वर्ग की 16 सीटें प्रोविजनल सूची में शामिल
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कुल 42 पदों में से 26 सीटों को नियमित सूची में शामिल किया गया है। जबकि 16 सीटों को अस्थायी श्रेणी में रखा गया है। इन पदों पर अंतिम फैसला अदालत के निर्णय के बाद ही लिया जाएगा।

25 मई से शुरू होंगे मेन्स परीक्षा के आवेदन
प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित सभी अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। आयोग के अनुसार राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 मई 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 15 जून 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकेंगे।

International

RELATED ARTICLES