Tuesday, October 20, 2026
spot_img

National

BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर टली, 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम; नई तारीख का इंतजार

By Malay Ojha | Published: 07 October 2026 | 06:37 PM

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। आयोग ने 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित 72वीं BPSC PT परीक्षा को एक बार फिर स्थगित कर दिया है। यानी अब अभ्यर्थियों को तय तारीख पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंचना होगा। आयोग की ओर से नई परीक्षा तारीख का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है। BPSC की वेबसाइट पर परीक्षा स्थगित करने से जुड़ा नोटिस जारी किया गया है।

72वीं CCE की प्रारंभिक परीक्षा पहले 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी, लेकिन अब यह परीक्षा उस दिन आयोजित नहीं की जाएगी। नई तारीख सामने आने तक उम्मीदवारों को पुराने शेड्यूल के आधार पर परीक्षा की तैयारी और यात्रा की योजना नहीं बनानी चाहिए। नई तारीख की जानकारी आयोग के अगले आधिकारिक नोटिस में दी जाएगी।

नई तारीख का अभी इंतजार
परीक्षा स्थगित होने के बाद सबसे बड़ा सवाल नई तारीख को लेकर है। फिलहाल BPSC ने नई डेट जारी नहीं की है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सोशल मीडिया या दूसरी अनधिकृत जगहों पर चल रही तारीखों पर भरोसा करने के बजाय आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपडेट को ही अंतिम मानना चाहिए।

पहले जुलाई में टली थी परीक्षा
72वीं BPSC PT परीक्षा की तारीख में यह दूसरा बड़ा बदलाव है। परीक्षा पहले 26 जुलाई 2026 को होनी थी, लेकिन आयोग ने इसे अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए स्थगित कर दिया था। इसके बाद संशोधित शेड्यूल में 25 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी। अब अक्टूबर वाली तारीख भी बदल दी गई है।

अभ्यर्थियों को फिर बदलना होगा प्लान
परीक्षा की तारीख दोबारा बदलने से उम्मीदवारों की तैयारी का शेड्यूल भी प्रभावित होगा। हालांकि, नई तारीख आने तक अभ्यर्थियों के पास रिवीजन और मॉक टेस्ट के लिए अतिरिक्त समय रहेगा। इसलिए तैयारी को रोकने के बजाय उम्मीदवारों को मौजूदा सिलेबस के हिसाब से पढ़ाई जारी रखना बेहतर होगा।

BPSC वेबसाइट पर नजर रखें
अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर आने वाले नए नोटिस को नियमित रूप से चेक करते रहें। नई परीक्षा तारीख, एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़े दूसरे निर्देश आयोग की ओर से आधिकारिक रूप से जारी किए जाएंगे।

International

RELATED ARTICLES